फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 90 फीसदी स्वास्थ्य सर्वे पूरा: एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को जम्मू-कश्मीर में कोविड -19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रभावी उपायों के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य निधि एप के तहत डोर टू डोर नागरिकों का 90 फीसदी स्वास्थ्य सर्वे पूरा हो चुका है। सर्वे में बुजुर्गों और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों की पहचान करने पर जोर दिया जा रहा। कोविड परीक्षण की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशासन ने आरएनए की खरीद की है। टेस्टिंग क्षमता में देश में जम्मू कश्मीर का बेहतर प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने रेड जोन के जिला उपायुक्तों से भी कोविड बचाव के लिए अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी ली। उन्होंने नान कोविड मरीजों की देखभाल के लिए अपनाए गए प्रबंधन की प्रशंसा की। उपराज्यपाल ने एक अन्य वीडियो कान्फ्रेंसिंग से उच्च स्तरीय बैठक में कोविड पर प्रभावी योजना और रेपिड रिस्पांस प्रबंधन पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें