फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला सहित दो को जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
अरनिया में एंबुलेंस में बिठाकर लोगों को जांच के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
अरनिया। कोरोना संदिग्धों की जांच का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। इसी के चलते एक महिला सहित दो को जांच के लिए अरनिया मेडिकल टीम द्वारा जम्मू के गांधी नगर स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद उन्हें घर लाया गया।
विज्ञापन

मेडिकल टीम के अनुसार यह दोनों खांसी और जुकाम को दिखाने के लिए सुबह अस्पताल में आए थे और थोड़ी दिक्कत भी महसूस कर रहे थे, जिस पर इन दोनों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी गई और उसके बाद इन दोनों को गांधी नगर अस्पताल में जांच कराई गई है।
वहीं क्षेत्र में कोरोना संदिग्धों की जांच का आंकड़ा अब 46 तक पहुंच गया है।
-------------
18 पंचायतों के सरपंचों को दिए मास्क और सैनिटाइज
रामगढ़। क्षेत्र में शनिवार को ब्लाक चेयरमैन दर्शन सिंह ने 18 सरपंचों को सैनिटाइजर और मास्क दिया। ये मास्क और सैनिटाइजर बीपीएल, विधवा पेंशन, पीपीएच कार्ड वाले लोगों को दिए जाएंगे। इस मौके पर वीडियो रामगढ़, ग्रामसेवक, सरपंच आशा कुमारी, नरेंद्र कौर, रूप लाल आदि मौके पर मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

----------
50 लीटर सैनिटाइजर दिया
सांबा। कोविड-19 के महा संकट काल में जहां केंद्र व राज्य सरकारें महामारी की रोकथाम व बचाव के लिए लोगों की हर प्रकार की मदद करने के लिए कार्य रही हैं। वहीं निजी कारखाना प्रबंधन की ओर से भी कोरोना से लड़ने में मदद की जा रही है। इसी के चलते कीटनाशक उत्पादन करने वाली कंपनी यूपीएल लिमिटेड ने डायरेक्टर इंडस्ट्रीज को 50 लीटर सैनिटाइजर दिया। कंपनी की ओर से प्रबंधन अधिकारी पुन्नू सामी तथा संजय मिश्रा ने कंपनी प्रबंधन का आभार जताया। संवाद
-----------
एमसी ने सैनिटाइजेशन कराया
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी ने इलाके में सैनिटाइजेशन का काम जारी रखा है। शनिवार को भी बस्सी पल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराया गया। इस मौके पर कमेटी के चेयरमैन पूर्ण चंद ने कहा कि उनकी कोशिश है कि क्षेत्र में कोई भी स्थान सैनिटाइजर हुए बगैर न रह जाए। इसके लिए कमेटी काफी सतर्क है। संवाद
-------
कोरोना से बचाव के लिए कराया छिड़काव
विजयपुर। कोरोना से बचाव को लेकर पंच सुनीता देवी और समाजसेवी उधम सिंह ने वार्ड में कोरोना से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव कराया। पंच ने बताया कि वार्ड की सुरक्षा करना उनका कर्तव्य है। सुरक्षा में छोटी सी चूक भी बहुत भारी पड़ सकती है। इसको देखते हुए वार्ड संख्या पांच जमोडिया मोहल्ला में सैनिटाइज कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें