फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली कारपोरेशन कड़ी कार्रवाई करेगा। नोटिस जारी करने के बाद भी बिल न भरने वालों के अब कनेक्शन भी काटे जाएंगे। यह हिदायत कारपोरेशन की एमडी इशा मोदगिल ने प्रेसवार्ता में जारी की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमेस्टी योजना उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शुरू की गई थी। लेकिन योजना का लाभ उपभोक्ता नहीं उठा पा रहे। इस कारण बिलों पर माफ ब्याज का लाभ भी उपभोक्ता नहीं उठा पा रहे। इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि कारपोरेशन को हर माह घाटा हो रहा है। बिजली की खपत के हिसाब से बिल जमा नहीं करवाए जा रहे। अब उपभोक्ताओं पर सख्ती की जाएगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता गुरमीत सिंह, एक्सईएन पीडी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें