फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के कई जिलों में संक्रमण में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर के कई जिलों में शुक्रवार को संक्रमित मामलों में उछाल देखा गया। प्रदेश में 159 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर से ही 123 मामले हैं। जीएमसी राजोरी में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 126 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 29 संक्रमित मामले मिले। इसके अलावा कश्मीर के जिला अनंतनाग में 25, कुलगाम में 22 और कुपवाड़ा में 14 संक्रमित मामले मिले। जिला रियासी, कठुआ और शोपियां में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, राजोरी, उधमपुर, गांदरबल, पुलवामा, बडगाम, बारामुला प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू में 10 नए संक्रमित मामले मिले हैं। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमित मामलों में गिरावट के बाद हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए। कोविड उचित व्यवहार को हर परिस्थितियों में अपनाएं। इसी से तीसरी लहर के खतरे को कम किया जा सकता है।
सिटीजन वर्ग में 61.51 फीसदी को टीकाकरण
जम्मू-कश्मीर में 18 से अधिक आयु (सिटीजन) वर्ग में अनुमानित आबादी पर अब तक 61.51 फीसदी लोगों को कोविड टीकाकरण करने का दावा किया गया है। इसमें अब तक 6659848 लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन वर्ग में 7369002 लोगों का टीकाकरण किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश में 26 हेल्थ केयर वर्करों, 100 फ्रंट लाइन वर्करों और 44814 लोगों को सिटीजन वर्ग में कोविड टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें