फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Case Jammu Kashmir: जम्मू में पिछले साल का रिकार्ड टूटा, 24 घंटे में 685 संक्रमित, प्रदेश में सक्रिय मामले 12860 पहुंचे

Sun, 16 Jan 2022 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना का प्रसार लगातार बढ़ता जा रहा है। जम्मू जिले में संक्रमण के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। यहां चौबीस घंटे में सर्वाधिक 685 मामले मिले हैं। नए साल के पहले 15 दिन में ही सर्वाधिक मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना केसों के बढ़ने के बावजूद इस तरह का माहौल दिखा। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के डराने वाले आंकड़े आ रहे हैं। संक्रमित मामलों में शीतकालीन राजधानी जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। शनिवार को जिले में संक्रमित मामलों ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ते हुए चौबीस घंटे में सर्वाधिक 685 मामले मिले, जबकि दूसरी लहर में एक ही दिन में 12 मई 2021 को यह सर्वाधिक आंकड़ा 658 था। नए साल के पहले 15 दिन में ही सर्वाधिक मामले बढ़े हैं।

विज्ञापन


जिला जम्मू में जबरदस्त उछाल के साथ सकारात्मकता दर भी 6 के करीब पहुंच गई है। प्रदेश में शनिवार को 3251 नए संक्रमित के मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग से 1129 और कश्मीर से 2122 मामले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 12860 पहुंच गए हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में चार लोगों ने कोविड से संक्रमित होकर दम तोड़ दिया।

इसमें जम्मू संभाग से दो मौतें हुई हैं। जिला जम्मू में शनिवार को मिले सभी संक्रमित मामले स्थानीय स्तर के हैं। जिससे सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 3464 पहुंच गए हैं, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। इसी जिले में अब तक सर्वाधिक 1167 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में 624, बारामुला में 471, बडगाम में 416, कुपवाड़ा में 137, अनंतनाग में 228, बांदीपोरा में 117, उधमपुर में 125, रियासी में नौ यात्रियों समेत 42 संक्रमित मामले मिले हैं। रियासी में सकारात्मकता दर 5 से ऊपर चली गई है। कश्मीर में 48 डाक्टर और पैरा मेडिकल कर्मियों के अलावा कश्मीर विश्वविद्यालय में 27 नान टीचिंग स्टाफ कर्मी संक्रमित मिले हैं।

तीसरी लहर में अब तक कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में 255 डाक्टर और पैरा मेडिकल कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 135 डाक्टर और 120 चिकित्सा कर्मी हैं। जीएमसी श्रीनगर, जीबी पंत अस्पताल, साइकाइटरी डिजीज अस्पताल, बोन एंड ज्वाइंट, सीडी अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, एलडी अस्पताल, डीआरडीओ अस्पताल, ब्लाक हजरतबल, एसपीएम विभाग आदि में डाक्टर और चिकित्सा कर्मी संक्रमित मिल चुके हैं।

चैंबर की बंद की अपील
चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान अरुण गुप्ता ने संभाग के कारोबारियों से सोमवार सुबह 6 बजे तक अनावश्यक और गैरजरूरी गतिविधियों और आवाजाही को बंद रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें