जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 72 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कश्मीर संभाग से 57 व जम्मू संभाग से 11 नए मामले आए हैं। उल्लेखनीय हैं कि शनिवार को भी प्रदेश में 72 मामले ही आए थे।
संभाग स्तर पर जम्मू जिले में दो, डोडा में दो, किश्तवाड़ में दो, पुंछ में तीन और रामबन में एक नया मामला सामने आया है। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 32, बारामुला में 11, बडगाम में चार, कुपवाड़ा में पांच, अनंतनाग ने चार, बांदीपोरा में चार व गांदरबल में दो नए मामले आए हैं। 68 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ होने वालों में 57 मरीज कश्मीर के व जम्मू संभाग से 11 मरीज शामिल हैं।