फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में 27 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों में एंटीबॉडी, इन दस जिलों से कोरोना का कोई नया केस नहीं

Mon, 08 Feb 2021 10:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना संक्रमण के 59 नए मामलों की पुष्टि हुई। जम्मू संभाग से 13 और कश्मीर संभाग से 46 नए मामले आए हैं। अच्छी खबर यह है कि दस जिलों से कोई केस नहीं आया है। इनमें आठ जिले जम्मू संभाग व दो जिले कश्मीर संभाग के हैं। वहीं, 60 मरीज विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर घर भी लौट गए हैं।

विज्ञापन


जिला स्तर पर बात करें तो जम्मू संभाग में जम्मू जिले से आठ और उधमपुर जिले से पांच नए मामले आए। वहीं कश्मीर संभाग के जिलों में गांदरबल और कुपवाड़ा से कोई नया केस नहीं आया। श्रीनगर जिले में 22, बारामुला में दो, बड़गाम में चार, पुलवामा में छह, अनंतनाग में सात, बांदीपोरा में दो, कुलगाम में दो और शोपियां जिले से एक संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 124909 पर पहुंच चुकी है। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या 630 है।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर में जोरदार तरीके से वापसी करेगा बॉलीवुड, दो दिवसीय समारोह के लिए गुलमर्ग पहुंचे सितारे    
विज्ञापन


सीरो सर्वे में कश्मीर में 27 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों में एंटीबॉडी मिली
कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए 27 फीसदी स्वास्थ्य कर्मचारियों के शरीर में एंटीबॉडी पाई गई है। यह खुलासा सीरो सर्वे में हुआ है। श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल की तरफ से विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों का सीरो सर्वे करवाया गया। जीएमसी के कम्युनिटी मेडिसन के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद सलीम खान के तहत जीएमसी श्रीनगर के अंतर्गत सभी एसोसिएटेड अस्पतालों, जिला अस्पातलों और पुलिस अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के सीरो सर्वे में 2013 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: '370' पर भारी पड़ेंगी बासमती की नई किस्में 118-123 और 138, कृषि विभाग ने लिया ये फैसला

इनमें 555 खून के सैंपल में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए शरीर में एंटीबॉडी पाई गई। इस शोध से यह पता चला है कि 73 फीसदी कर्मचारियों में अभी भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में वैक्सीन का काम तेजी से किया जा रहा है। श्रीनगर में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज देने का काम 13 फरवरी से शुरू होना है। 


यह भी पढ़ें- जम्मू में दबोचा गया खूंखार आतंकी अटैकर बाबा, इस वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया लश्कर-ए-मुस्तफा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें