फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: सबलो की मांग- लंगर लगाने के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ाई जाए

Mon, 08 Feb 2021 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर ऑर्गेनाइजेशन (सबलो) ने श्री अमरनाथ यात्रा 2021 में लंगर लगाने के लिए श्राइन बोर्ड के समक्ष आवेदन फॉर्म जमा करवाने की तिथि को एक माह और बढ़ाए जाने की अपील की है।

विज्ञापन


सबलो ने बीस फरवरी 2021 से बढ़ाकर आवेदन फॉर्म जमा करवाने की तिथि को 20 मार्च 2021 तक करने पर जोर दिया है। इस संबंध में चंडीगढ़ में रविवार को सबलो के सदस्यों की बैठक मानस मंदिर ट्रिब्यून चौक में हुई।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर में जोरदार तरीके से वापसी करेगा बॉलीवुड, दो दिवसीय समारोह के लिए गुलमर्ग पहुंचे सितारे    
विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि जल्द ही सबलो का प्रतिनिधिमंडल श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलेगा और चार भंडारा संगठनों को ब्लैक लिस्ट किए जाने के अलावा अन्य संबंधित मुद्दों पर अपना पक्ष रखेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: '370' पर भारी पड़ेंगी बासमती की नई किस्में 118-123 और 138, कृषि विभाग ने लिया ये फैसला    

एक और प्रस्ताव में भंडारा संगठनों के सेवादारों की पुलिस जांच को बंद किए जाने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के सामने से स्टील की ग्रिलों को हटाए जाने के बोर्ड के फैसले को सराहा। 

यह भी पढ़ें- जम्मू में दबोचा गया खूंखार आतंकी अटैकर बाबा, इस वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया लश्कर-ए-मुस्तफा    

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें