फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona update Jammu Kashmir: प्रदेश में संक्रमण का फिर बढ़ा ग्राफ, सात की मौत, 4615 नए मामले मिले 

Mon, 31 Jan 2022 02:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों में अचानक उछाल आ गया है। इसके साथ ही चौबीस घंटे में सात लोगों की मौत हो गई। 6557 मरीज स्वस्थ भी हुए। इस समय सक्रिय मामलों का आंकड़ा 40270 पहुंच गया है। 
 
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में चार दिन बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में रविवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4615 नए मामले सामने आए। साथ ही सात मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में चार जम्मू संभाग व तीन कश्मीर संभाग से हैं। हालांकि 6557 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और सक्रिय मामले 40270 रह गए हैं।

विज्ञापन


पिछले चार दिन से संक्रमण में गिरावट आई थी। 25 जनवरी को सर्वाधिक 6570 संक्रमित मामले थे और उस दिन 74 हजार से ऊपर कोविड परीक्षण किए गए थे। इसी तरह 26 जनवरी को 79 हजार से ऊपर कोविड परीक्षण में 5606, 27 जनवरी को 61 हजार से ऊपर कोविड परीक्षण में 4959, 28 जनवरी को 4354 और शनिवार को 4175 मामले सामने आए थे।

जम्मू जिले में 826 नए मामलों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। उधमपुर में 151, राजोरी में 45, डोडा में 133, कठुआ में 40, सांबा में 46, किश्तवाड़ में 59, पुंछ में 35, रामबन में 48 और रियासी में 18 नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग में श्रीनगर में 889, बारामुला में 479, बडगाम में 663, पुलवामा में 69 संक्रमित मिले हैं। 

 

सबसे ज्यादा मरीज श्रीनगर जिले में, जम्मू जिले में 5672 मरीजों का उपचार चल रहा

विज्ञापन

कुपवाड़ा में 613, अनंतनाग में 243, बांदीपोरा में 21, गांदरबल में 46, कुलगाम में 159 और शोपिया में 31 नए मामले सामने आए हैं।  सक्रिय मामलों में कश्मीर में 29802 लोग संक्रमित हैं और जम्मू संभाग में 10468 मरीजों का उपचार चल रहा है। सबसे ज्यादा मरीज श्रीनगर जिले में हैं। यहां पर 12017 सक्रिय मामले हैं और दूसरे नंबर पर जम्मू जिले में 5672 मरीजों का उपचार चल रहा है।

15 प्लस में 5267 व 18 प्लस में 10194 को लगा टीका
जम्मू। 15 प्लस आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को प्रदेश में 5267 किशोरों को वैक्सीन दी गई। वहीं 18 प्लस वर्ग में 10194 युवाओ को दूसरी खुराक दी गई। वहीं 1683 लोगों को एहतियाती खुराक दी गई। ब्यूरो  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें