सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से सप्ताहांत पाबंदियां लगाई गई हैं। इसका जिले भर में व्यापक असर देखने को मिला। कस्बे के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानें बंद रहीं। हालांकि दुकानदार काफी निराश दिखे। उनका कहना था कि वैवाहिक सीजन आ रहा है। ऐसे में दुकानें बंद रखने से उनका कारोबार चौपट होता जा रहा है। कस्बे के सभी बाजार बंद रहे, घगवाल, राजपुरा, बैनगलाड, सुंब, नड आदि में भी दुकानें बंद रहीं। संवाद
पुलिस ने कई जगहों पर लोगों को कोविड की हिदायतें दीं
अखनूर। जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना से संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी पर शनिवार सुबह दो दिन की पाबंदी रही। हालांकि रोजमर्रा की चीजें दुकानें खुली रहीं। पुलिस ने कई जगहों पर लोगों को कोविड की हिदायतें दीं। लोगों की आवाजाही बंद रही। यात्री वाहन भी बंद रहे।
शनिवार सुबह से ही कस्बे में दुकानें बंद रहीं। फव्वारा चौक सहित अन्य सड़कों पर पुलिस ने दुकानदारों को अपनी मर्जी से पाबंदी करने की अपील की। प्रशासन की टीम ने कोविड की हिदायत के बारे में अवगत कराया। कई को प्राथमिक चेतावनी दी। क्षेत्र में आवाजाही करने वाले वाहनों जांच की। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि कोविड हिदायत पर लोगों को पालन करना होगा। तभी अंकुश लगाया जा सकता है।
क्षेत्र में पाबंदी चलते सबसे ज्यादा परेशानी होने वाली शादियों के संबंधित लोगों को उठानी पड़ रही है। परिवार के सदस्यों को सामान के लिए कई प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें करती रहीं निगरानी
विजयपुर। क्षेत्र में शनिवार को संपूर्ण पाबंदी रही। सिर्फ जरूरी सेवाएं मेडिकल की दुकानें आदि खुली रहीं। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों का गठन कर निगरानी कर रहे थे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही थी। मास्क न लगाने पर जुर्माना किया जा रहा था। पाबंदी के साथ ही रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान नियम भी लागू रहेंगे। कोरोनो के चलते लोग घरों में रहे। क्योंकि कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों ने घरों में रहना उचित समझा। विजयपुर क्षेत्र के बाजारों और गलियां सुनसान पड़ी रहीं। संवाद