फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने दो कोविड केयर केंद्र बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित के मामलों को देखते हुए उपायुक्त आपदा प्रबंधन कार्यालय नंदिनी हिल्स अनुराधा गुप्ता ने कोरोना मामलों की स्थिति में हाल के उतार-चढ़ाव को देखते हुए जिले में दो कोविड केयर केंद्र बनाने के आदेश जारी किए हैं। निजी भारगवा इंजीनियरिंग कॉलेज सुपवाल, सांबा कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

भारगवा इंजीनियरिंग कॉलेज, सुपवाल के लिए तहसीलदार राम पाल शर्मा नोडल अधिकारी होंगे व रतन चंद नायब तहसीलदार सहायक नोडल अधिकारी होंगे। सहायक आयुक्त राजस्व सांबा के उपरोक्त पर्यवेक्षण के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी दवा की प्रतिनियुक्ति करेंगे एवं अन्य उपकरण कोविड केयर सेंटर को देंगे। सांबा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से साफ रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सुनिश्चित करना होगा कि कोविड केंद्र में प्रतिनियुक्त अन्य अधिकारियों को स्वच्छता सहित पीपीई किट उपलब्ध कराए गए हैं। उधर बाड़ी ब्राह्मणा में जेकेइडीआई को भी कोविड केयर केंद्र बनाया गया है। अभिलाष बरारू को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बाड़ी ब्राह्मणा नगर पालिका के ईओ को कोविड केंद्र की सफ सफाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें