फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में कोरोना के 32 मामले आए

विज्ञापन
फोटो.....एसडीएम वरिंदर गुप्ता टीका लगाते।
विज्ञापन
सांबा। कोरोना की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जिले में बुधवार को 32 मामले आए हैं। कोरोना सैंपल की भी रफ्तार तेज कर दी गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के मामले बढ़ने के साथ विभाग काफी सतर्क है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि मास्क पहनें, आपसी दूरी का ख्याल रखें। हाथों को बार-बार साफ करें। रामगढ़ ब्लॉक में 5 मामले, पुरमंडल में 19 मामले, सांबा में 5, बाड़ी ब्राह्मणा में एक, राजपुरा में दो मामले सामने आए हैं। जम्मू-कश्मीर बैंक में 2 कर्मचारी संक्रमित आने पर शाखा बंद कर दी। सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए। राजपुरा तहसील कार्यालय में भी कोरोना के टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र में संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ोतरी, संख्या आठ पहुंची
अरनिया। क्षेत्र में संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ोतरी बुधवार को भी जारी रही। वहीं मात्र तीन दिन में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर आठ पहुंच गया। इनमें दो सरकारी कर्मी भी शामिल हैं।
बुधवार को भी चिकित्सा टीम का कोरोना जांच करने का कार्य जारी रहा। इसमें 24 लोगों की जांच की गई और एक स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मी अन्य एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिन्हें कोविड-19 की हिदायतों के साथ होम क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार को खंड विकास कार्यालय का एक ग्राम सेवक, मंगलवार को दो व बुधवार को पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इससे यह आंकड़ा बढ़ता हुआ आठ पहुंच गया। वहीं डॉक्टर रोहित के अनुसार अगर अभी भी लोगों ने कोरोना एसओपी का सही तरह से पालन न किया तो आने वाले दिनों में हर रोज यह आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा। इसीलिए सभी से प्रार्थना है कि इसे हल्के में न लें और मास्क व दो गज की दूरी सहित अन्य एसओपी का पालन करें।
खौड़ में 164 लोगों की जांच में दो पॉजिटिव मिले
ज्यौड़ियां। खौड़ के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को चिकित्सा विभाग की तरफ से कोरोना जांच शिविर लगाया गया। इसमें कुल 164 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें दो लोग पॉजिटिव पाये गये। पॉजिटिव मिले दोनों लोगों को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है।
खौड़ के ग्रामीण बैंक शाखा के कर्मचारियों सहित कुल पचास लोगों की जांच की गई। इसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया। पॉजिटिव पाये गये दोनों लोग पलांवाला के हैं। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने खौड़ क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा कर सभी को कोरोना नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। एसडीएम ने बताया की हम लोग क्षेत्र के सभी लोगों को बताना चाहते हैं कि कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। इसको देखते हुए सभी लोग कोरोना के नियमों का पालन करें। सभी से हमारी अपील है कि बिना मतलब घरों से बाहर नहीं निकलें, बहुत ही जरूरी होने पर घर से बाहर निकलें। सभी लोग मास्क पहनें, हाथों को बार-बार धोएं।
नपा कार्यालय में छह कर्मचारी संक्रमित
विजयपुर। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को 6 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को नगर निगम कार्यालय के कर्मचारियों को शंका होने के बाद विजयपुर हॉस्पिटल में कोरोना जांच की गई, जिसमें 6 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। विभागीय अधिकारियों ने कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्यालय को सैनिटाइज कराने के निर्देश भी दिए हैं। संवाद
परगवाल प्रशासन सतर्क, बिना मास्क घूमने वालों के काटे चालान
परगवाल। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए परगवाल प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को एक बार फिर अपने अभियान को जारी रखा। नायब तहसीलदार संसार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार पहुंच कर बिना मास्क घूमने वाले लोगों के चालान काटे। इस मौके पर पुलिस भी उनके साथ थी। नायब तहसीलदार ने बिना वजह बाजार घूमने वालों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। इसलिए सावधानी ही इसका बचाव है। इस मौके पर लोगों को मास्क भी बांटे गए। संवाद
बिश्नाह में 164 कोविड टेस्ट में 8 पॉजिटिव
बिश्नाह। क्षेत्र में कोविड पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को भी टेस्ट केंद्र में 164 लोगों की कोविड जांच की गई। उनमें 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 दिन से कोविड टेस्ट जांच केंद्र में टेस्ट कराने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुधवार को कुछ सरकारी विभागों के कर्मचारियों के भी कोरोना टेस्ट केंद्र में टेस्ट कराएंगे। प्रशासन की तरफ से कस्बे में लगातार लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए सचेत किया जा रहा है। लोगों को मास्क पहनने के साथ-साथ भीड़भाड़ वाली जगह न जाने के लिए भी हिदायत दी जाए। संवाद
अखनूर में दो सप्ताह में तीन संक्रमित
अखनूर। क्षेत्र में कोरोना महामारी पर 120 टेस्टिंग की गई। इसमें एक भी संक्रमित नहीं मिला। हालांकि क्षेत्र में प्रशासन ने लोगों को हिदायत के लिए जागरूक किया है। सनद रहे मंगलवार को 65 टेस्टिंग के दौरान एक संक्रमित पाया गया। क्षेत्र में दो सप्ताह में मात्र तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। संवाद
कोरोना से बचाव के टीकाकरण अभियान जारी
परगवाल। कोविड-19 की तीसरी लहर के बीच टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। मौजूदा समय चिकित्सा कर्मी फ्रंटलाइन कर्मी और 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों को भी बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को सीमा, क्षेत्र परगवाल के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण अभियान जारी रखते हुए फ्रंटलाइन वर्कर्स व अन्य को कोरोना से बचाव हेतु टीके लगाए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को अपील की गई कि जो लोग बिना टीकाकरण रह गए हैं। वो आगे आकर कोविड से बचाव के टीके लगवाएं और कोरोना को जड़ से खत्म करने में उनका साथ दें। संवाद
एसडीएम, एसडीपीओ ने एहतियाती खुराक का टीका लगवाया
अखनूर। एसडीएम वरिंदर गुप्ता और एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बीएमओ डॉ. अशोक कुमार की मौजूदगी में बुधवार को एहतियाती खुराक ली। इसके बाद में उन्होंने अस्पताल परिसर का भी दौरा किया, और कोविड के खिलाफ लड़ाई में उनकी भूमिका के संबंध में चिकित्सा कर्मचारियों के प्रयास की सराहना की।
उन्होंने आम जनता से मास्क पहनने के अलावा सभी आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि सभी को टीका लगवाना चाहिए और एहतियाती खुराक के कारण भी इसके लिए आगे आना चाहिए। एसडीएम ने भी बीएमओ अशोक कुमार को टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि प्रभावितों को आइसोलेट किया जा सके और फैलाव को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें