फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक एवं पर्यटक स्थल पर जाने वालों को वैैक्सीन व कोरोना टेस्ट जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोविड महामारी के चलते धार्मिक स्थलों पर भी ताले लटके हुए हैं। अब जिले में कोविड के मामलों में आ रही कमी पर जिला प्रशासन की ओर से धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों को कोविड एसओपी के अनुसार खोलने की अनुमति दी जा रही है। वहीं धार्मिक व पर्यटक स्थल में जाने वालों को वैक्सीन व कोविड टेस्ट जरूरी होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुराधा गुप्ता की ओर से जारी आदेश अनुसार धार्मिक स्थलों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ताकि कोविड-19 के एसओपी की अवहेलना न की जा सके। जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए अलग-अलग अधिकारियों को नियुक्त किया है। अतिरिक्त उपायुक्त सूरम चंद शर्मा ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि धार्मिक व पर्यटक स्थलों में जाने के लिए वैक्सीन व कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें