फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। गत दो सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमितों के मामलों में काफी कमी आने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। अब एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों के मामलों में हो रही बढ़ोतरी से प्रशासन सतर्क हुआ है।
विज्ञापन

एडीसी सूरम चंद शर्मा की ओर से जारी आदेश अनुसार रामगढ़ के गांव राडी में एक ईंट भट्ठा व आसपास के क्षेत्र को हॉट स्पॉट जोन बनाया गया है। जहां एक ईंट भट्ठा में काम करने वाले 21 श्रमिक संक्रमित पाए गए हैं। इसको लेकर क्षेत्र को हॉट स्पॉट जोन बनाया गया है। इसके लिए मोतलियां कलां के मिडिल स्कूल के मास्टर कुलदीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ प्रवीण कुमार को लगाया गया है। एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को निदेश जारी किए हैं कि वह दो टीमें बनाकर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों के सैंपल एकत्रित करें व संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की निशानदेही करें। इसके लिए तहसीलदार रामगढ़ व थाना प्रभारी को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि शत प्रतिशत सैंपल लिए जाएं, ताकि कोरोना संक्रमण को अधिक फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें