फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिले में सोमवार को 250 लोगो को वैक्सीन लगाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपजिले में एक हफ्ते बाद वैक्सीन लगाए जाने की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू करने पर सोमवार को 250 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। पिछले दिनों वैक्सीन लगाए जाने की प्रक्रिया बंद होने पर अमर उजाला में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों द्वारा विरोध- प्रदर्शन करने पर समाचार प्रकाशित करने पर एसडीएम व ब्लॉक मेडिकल अधिकार के संज्ञान में लाए जाने पर प्रक्रिया आरंभ हो पाई। सोमवार को उपजिला अस्पताल व मीरां साहिब के गांव मरालिया के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में वैक्सीन लगाई गई। सोमवार को वैक्सीन लगवाने के लिए काफी लोग केंद्रों में पहुंचे, लेकिन वैक्सीन कम होने पर उन्हें निराश लौटना पड़ा। बीएमओ सतीश कुमार का कहना है कि पिछले दिनों वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर दिक्कत आ रही थी। अब वैक्सीन उपलब्ध होने पर लोगों को लगाई जा रही है। लोग भीड़ न लगाएं और फोन पर मैसेज आए होने पर रुटीन के मुताबिक वैक्सीन लगवाएं ताकि कोरोना से बचा जा सके।
विज्ञापन

बिश्नाह में वैक्सीनेशन एक हफ्ते बाद फिर शुरू
बिश्नाह। कस्बे में हफ्ते बाद सोमवार से एक बार फिर से वैक्सीनेशन शुरू हो गई। एक हफ्ता से भी अधिक समय बीत जाने के बाद लोगों की मांग पर सोमवार को वैक्सीन लगने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। इसमें से 820 लोगों को कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। 79 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए, जिनमें से सभी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव पाई गई। इस दौरान वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले कई लोगों ने वैक्सीन न लगने के कारण सरकार से अधिक मात्रा में वैक्सीन भेजने की मांग की। संवाद
शिविर लगाकर 30 लोगों के सैंपल लिए, सभी निगेटिव
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आए दिन हर संभावित स्थानों पर शिविर लगाकर टेस्ट प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत सोमवार को भी टीम द्वारा उप स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाकर 30 लोगों के सैंपल लिए। इसमें सभी निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम के अनुसार लगभग हर रोज संक्रिमतों की पहचान करने के लिए शिविर लगाकर सैंपल लिए जा रहे हैं, जिनमें से लगभग सभी निगेटिव ही पाए जा रहे हैं। हालांकि बीते शुक्रवार को एक महिला पॉजिटिव पाई गई थी, जिसे होम क्वारंटीन में रखा गया। इसके बाद अभी भी निगेटिव ही मिल रहे हैं। जो राहत की बात है। इसी प्रक्रिया के तहत बुधवार को भी अरनिया में शिविर लगाकर 14 लोगों के सैंपल लिए गए। मगर हर रोज की तरह उनमें से आज भी कोई संक्रमित नहीं मिला, जो क्षेत्र के लिए राहत की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें