फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनिया में 18 टेस्ट में छह पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। चिकित्सा टीम की तरफ से रविवार को 18 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से छह के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जानकारी के अनुसार चिकित्सा टीम ने कुल 18 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें छह लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में दो परिवारों के चार व अन्य दो बिश्नाह क्षेत्र के हैं। वहीं 214 लोगों ने कोरोना को मात दी है। टीम अनुसार एक से 29 तक 2706 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 355 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। वहीं 214 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं, जिससे अब संक्रमितों का आंकड़ा घटकर 141 तक पहुंच गया, जबकि आज के संक्रमितों को जोड़ कर यह आंकड़ा 147 तक रह गया है। संवाद
विज्ञापन

बिश्नाह में 49 टेस्ट में से दो पॉजिटिव
बिश्नाह। डिग्री कॉलेज में बनाए गए कोविड जांच केंद्र में रविवार को हुए 49 रैपिड टेस्ट में से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। वहीं दो दिन से कोविड-19 की खुराक खत्म होने के कारण वैक्सीन केंद्र पर ताले लटके रहे। लोग जो केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए आए वह निराश लौटे। बिश्नाह विकास मंच के प्रधान सुनील भाटिया ने प्रशासन से मांग की कि बिश्नाह वैक्सीन केंद्र में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए ताकि लोग लगवा कर इस वायरस का मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि बिश्नाह वैक्सीन केंद्र में प्रशासन एक की बजाय ज्यादा सलाट उपलब्ध कराए ताकि शाम 4:00 बजे तक इस केंद्र पर लोगों को वैक्सीन लग सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें