जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 95 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कश्मीर संभाग में 81 और जम्मू संभाग में 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 107 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में 843 मामले सक्रिय हैं।
जम्मू संभाग के जम्मू जिले में तीन, राजोरी में दो, डोडा में आठ, पुंछ में एक कोविड संक्रमित मामले की पुष्टि हुई है। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 40, बारामूला में 10, बडगाम में 13, कुपवाड़ा में पांच, अनंतनाग में छह, बांदीपोरा में पांच, गांदरबल में एक व कुलगाम में एक नया मामला सामने आया है।