जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 774 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। इनमें जम्मू संभाग में 229 व कश्मीर में 554 संक्रमित हैं। इसके अलावा 12 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इनमें जम्मू संभाग में सात व कश्मीर में पांच मरीजों की जान चली गई। 1965 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं। ऐसे में सक्रिय मामले कम होकर 15081 रह गए हैं।
जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 38, उधमपुर में चार, राजोरी में 36, डोडा में 55, कठुआ में आठ, सांबा में आठ, किश्तवाड़ में 20, पुंछ में 30, रामबन में 22, रियासी में आठ नए मामले आए हैं। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 149, बारामुला में 38, बडगाम में 83, पुलवामा में 49, कुपवाड़ा में 64, अनंतनाग में 59, बांदीपोरा में 38, गांदरबल में 22, कुलगाम में 35 व शोपिया में आठ नए मामलों की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वीकेंड पर पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार, होटलों में बुकिंग फुल, वाहनों में रात गुजारने को मजबूर लोग
वहीं मरीजों की मौतों की बात करें तो जीएमसी जम्मू में एक, राजोरी जीएमसी में दो, जीएमसी कठुआ में एक, सीएचसी सूरनकोट में एक, एमएससी पठानकोट में एक व एक मरीजों की मौत घर पर हुई है। एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में दो, गांदरबल डीएच में एक, स्किम्स सौरा में एक व जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में एक मरीज की मौत हुई है।
ऐसे में कुल मिलाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 307412 पहुंच गया है। मृतकों का आंकड़ा 4186 हो गया है और सक्रिय मामले 15081 हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव मामले श्रीनगर जिले में 2194 हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर जम्मू जिले में 1852 सक्रिय मामले हैं।