केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी के चलते लेह में कोरोना कर्फ्यू को 7 जून तक जारी रखा जाएगा। लेह के डिप्टी कमिश्नर श्रीकांत सूसे ने यह फैसला शनिवार को कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए और उससे पैदा हुए हालातों को देखते हुए लिया है।
डीडीएमए लेह में चल रहे कोरोना कर्फ्यू को 24 मई (सुबह 7 बजे) से 7 जून (सुबह 7 बजे) तक बढ़ा दिया है। इस दौरान केवल अत्यावश्यक सेवाएं देने वाले लोग जिसमें मैडिकल स्टाफ, आर्मी, एयरपोर्ट जाने वाले स्टाफ, कोविड ड्यूटी पर तैनात स्टाफ आदि शामिल हैं उनको आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।