जम्मू-कश्मीर में हाउसबोट मालिकों की शिकायतों के समाधान के लिए निदेशक की अध्यक्षता में दो समितियां गठित की गई हैं। पर्यटन कश्मीर के निदेशक ने ट्वीट कर बताया कि नवीनीकरण के आवेदनों की समीक्षा के लिए ये समितियां हर तीन महीने में एक बार बैठक करेंगी। उन्होंने बताया वर्तमान में डल झील और नागीन झील में कम से कम 928 हाउसबोट हैं।