फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Case Jammu Kashmir:संक्रमितों के साथ सक्रिय मामलों में गिरावट, पांच मरीजों की मौत, प्रदेश में 4175 सक्रिय मामले

Sun, 30 Jan 2022 02:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। इस समय जम्मू संभाग में 1363 और कश्मीर संभाग में 2812 मामले संक्रिय हैं। जम्मू संभाग से तीन लोगों की मौतें भी हुई हैं। 
विज्ञापन
corona lockdown srinagar - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर की चुनौतियों के बीच पिछले कुछ दिन से जम्मू-कश्मीर में संक्रमित मामलों के साथ सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। लेकिन अभी भी एहतियात बरतने की जरूरत है। राजधानी जिला जम्मू में कुल संक्रमित मामलों पर सक्रिय मामलों की दर घटकर 8.33 फीसदी तक पहुंच गई है, जबकि कुछ दिन पहले यह दर 13 फीसदी से ऊपर थी। श्रीनगर में भी कुछ गिरावट के साथ वर्तमान में यह दर 13.44 फीसदी है।

विज्ञापन

जम्मू संभाग से 1363 और कश्मीर संभाग से 2812 मामले

प्रदेश में सक्रिय मामलों की दर 10 से नीचे आ गई है, जो कुछ दिन पहले 12 फीसदी के करीब थी। जम्मू-कश्मीर में कुल संक्रमित मामलों पर मौजूदा मृत्युदर 1.08 फीसदी है। इस बीच प्रदेश में शनिवार को 4175 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग से 1363 और कश्मीर संभाग से 2812 मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में पांच कोविड संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसमें जम्मू संभाग से तीन मौते हुई हैं। 

जिला जम्मू में शनिवार को गिरावट के साथ 12 यात्रियों समेत 653 संक्रमित मामले मिले, जबकि कुछ दिन पहले यह आंकड़ा एक हजार के ऊपर आ रहा था। डीआरडीओ जम्मू में बूटानगर पलोड़ा निवासी 93 वर्षीय व्यक्ति और जीएमसी जम्मू में उधमपुर मौंगरी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति की कोविड संक्रमण से पीड़ित होने के कारण मौत हुई है।

श्रीनगर में 892, बारामुला में 475 सक्रिय

उधमपुर में 104, राजोरी में 34, डोडा में 186, कठुआ में 99, सांबा में 55, किश्तवाड़ में 13, पुंछ में 49, रामबन में 145 और रियासी में 10 यात्रियों समेत 25 नए संक्रमित मामले मिले हैं। श्रीनगर में 892, बारामुला में 475, बड़गाम में 127, पुलवामा में 153, कुपवाड़ा में 436, अनंतनाग में 234, बांदीपोरा में 131, गांदरबल में 44, कुलगाम में 292 संक्रमित मामले मिले हैं। 

प्रदेश में मिले संक्रमित मामले 

  • 25 जनवरी  6570
  • 26 जनवरी  5606
  • 27 जनवरी 4959
  • 28 जनवरी 4354
  • 29 जनवरी  4175

प्रदेश में दस हजार किशोरों का टीकाकरण 

जम्मू कश्मीर में शनिवार को 15 से 17 आयु वर्ग में 10626 किशोरों का कोविड टीके की पहली खुराक दी गई। इसके अलावा एहतियात वर्ग में 7675 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक प्रदेश में विभिन्न आयु वर्ग में 20408158 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें