फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर क्षेत्र में आरटीपीसीआर टेस्टिंग दोबारा शुरू की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में सप्ताह में दो बार कोविड-19 महामारी के लिए आरटीपीसीआर टेस्टिंग दो सप्ताह से बंद है। इस कारण लोगों को बड़ी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने उपराज्यपाल से मांग की है कि अखनूर क्षेत्र में आरटीपीसीआर टेस्टिंग दोबारा शुरू की जाए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर पर अखनूर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रेपिड टेस्टिंग के अलावा सप्ताह में दो बार जम्मू से एक विशेष टीम अखनूर में आकर आरटीपीसीआर टेस्टिंग करती थी। जिस पर रेपिड टेस्ट के अलावा किसी आशंका पर डॉक्टर आरटीपीसीआर कराते थे। मगर दो सप्ताह से आरटीपीसीआर टेस्ट बंद होने पर क्षेत्र के लोग को इस सुविधा से वंचित हैं। अखनूर अस्पताल में होने वाली टेस्टिंग में उप जिला अखनूर, खौड़, चौकी चौरा सहित तहसील मढ़ और कोट भलवाल के लोग टेस्ट कराने आते थे। मगर अब टेस्ट बंद होने पर क्षेत्र के लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए जम्मू जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
समाजसेवी विजय कुमार ने बताया कि दो सप्ताह से आरटीपीसीआर टेस्ट बंद होने पर अब जम्मू मेडिकल कॉलेज में जाना पड़ता है। ऊपर से लॉकडाउन होने पर कई प्रकार की परेशानियों का समाना करना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग को दोबारा टेस्टिंग शुरू करनी चाहिए। ग्रामीण रामदेव ने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्टिंग बंद होने पर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब क्षेत्र के लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वास्थ्य विभाग को दोबारा आरटीपीसीआर टेस्टिंग कराने के लिए अवगत कराया जाएगा।
-चांद किशोर शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें