फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह में 4जी सेवा बहाल होने से उपभोक्ता खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। जम्मू कश्मीर के अन्य हिस्सों की तरह भद्रवाह में भी 4 जी इंटरनेट सेवा बहाल होने से उत्साहित कस्बे के लोगों ने एलजी प्रशासन और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि लगभग 18 महीनों के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर सहित भद्रवाह में 4जी इंटरनेट सेवा बहाल की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार व एलजी प्रशासन के आभारी हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों, छात्रों, युवाओं और कारोबारियों ने इसे काफी राहत भरा कदम बताया। भद्रवाह जर्निलिस्ट अध्यक्ष ताहिर नदीम खान यूसुफजई ने 4जी सेवाओं की बहाली के लिए सरकार का आभार जताते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। उम्मीद है कि अब इसके बहाल होने के बाद सब सही हो जाएगा। वहीं छात्र शादाब मुश्ताक ने कहा कि 4जी इंटरनेट बहाल होने से अब बिना बफरिंग के ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ मिलेगा। पीडीएफ फाइलों को भी आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।
जिला और सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार शवन ने कहा कि 4जी सेवा बहाल करना स्वागत योग्य कदम है। यह कार्यालय की जनशक्ति पर काम का बोझ कम करेगा और अदालतों में दैनिक दिनचर्या पर अधिक प्रगति प्राप्त होगी। आरडीडी विभाग ने भी 4जी की बहाली के लिए सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें