घगवाल (सांबा)। जम्म-कठुआ राष्ट्रीय राजमार्ग घगवाल और कुटा के बीच बंई नाले पर बने पुल की सुरक्षा दीवार का क्षतिग्रस्त होनेा किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। राजमार्ग अथारिटी ने सुरक्षा के लिए कोई सूचना बोर्ड तक लगाना उचित नहीं समझ रहा है। इसको लेकर लोगों में रोष है।
स्थानीय निवासी रमन शर्मा, नितन जसरोटिया व राकेश शर्मा ने बताया कि जम्मू-कठुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई विभागों के उच्चाधिकारियों का आना जाना लगा रहता हैख् लेकिन किसी भी अधिकारी की नजर इस पुल की क्षतिग्रस्त दीवार पर नहीं पड़ी। यदि यही स्थिति रही तो कई लोग टूटे पुल से गिरकर घायल हो सकते हैं। इससे जानमाल का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। रमन शर्मा ने कहा कि क्या प्रशासन तब सुध लेगा जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल की दीवार की हालत काफी खस्ता है। पुल की सुरक्षा दीवार सड़क के लेवल तक टूटने के कारण वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।