फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष ने जबोयाल व तरेवा का दौरा कर जली फसल का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण ने शनिवार को सीमावर्ती गांव जबोयाल व तरेवा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुछ दिन पहले आग में जली किसानों की हजारों कनाल गेहूं की फसल का जायजा लिया।
विज्ञापन

किसानों खेतों के मुआयना करते हुए डीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि हमें काफी अफसोस है कि किसानों की हजारों कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि इस पर जल्द ही उपराज्यपाल से बात करेंगे, ताकि किसानों को थोड़ी राहत मुहैया कराई जा सके। इस मौके पर डीडीसी सदस्य सुरेखा भगत, प्रो. गारू राम भगत व बीडीसी अध्यक्ष कुलदीप राज, जबोयाल के पूर्व सरपंच अवतार चौधरी, तरेवा की सरपंच बलबीर कौर, नायब सरपंच सोम राज भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल को आग ने यहां के किसानों की हजारों कनाल गेहूं की फसल को जला कर राख कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें