फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की रेलिंग का शुरू हुआ मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बारी ब्राह्मणा। जम्मू और सांबा को जोड़ने वाला पुरमंडल मोड़ क्षेत्र में मौजूद पुल की रेलिंग का मरम्मत कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले इस संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई थी। जिसमें मोड़ पुल की रेलिंग के क्षतिग्रस्त होने की समस्या बताई गई थी।
विज्ञापन

पुरमंडल से बाड़ी ब्राह्मणा जाने वाले मार्ग पर एक पुल पड़ता है। यह पुल पुरमंडल मोड़ से जैसे ही शुरू होता है वैसे पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके अलावा पुल के बीच में भी कई स्थानों पर रेलिंग क्षतिग्रस्त है। इसको लेकर आशंका यह जताई गई कि इससे हादसे हो सकते हैं। जम्मू की तरफ से कोई बाइक या अन्य वाहन सवार से थोड़ी सी भी चूक होगी तो वह सीधे खाई में जा गिरेगा। खबर प्रकाशित होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी ने इसका संज्ञान लिया और पुल की रेलिंग की मरम्मत शुरू करा दी। वर्तमान में पुरमंडल मोड़ पर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करा दिया गया है। साथ ही पुल की अन्य क्षतिग्रस्त रेलिंग को भी दुरुस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें