फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद सुलझा, जियो पोता घाट पर शिव मंदिर विस्तार का काम शुरू

विज्ञापन
शिवमंदिर खबर के साथ किया जा रहा निर्माण।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर शिव मंदिर का विस्तार को लेकर हुआ विवाद सुलझा लिया गया है। सभी की सहमति से मंदिर का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के दरिया के चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर प्रथम महाराजा गुलाब सिंह के राजतिलक स्थान के पास शिवमंदिर का विस्तार करने के लिए कार्य शुरू हुआ था। राजतिलक सेलिब्रेशन कमेटी सहित अन्य संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई। इस पर प्रशासन ने कार्य रोक दिया। एसडीएम गोपाल सिंह ने मंदिर विस्तार के लिए बुधवार को भूमि पूजन भी किया।
वीरवार को एसडीएम गोपाल सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने घाट पर भूमि की नपाई की। मौके पर धर्म ट्रस्ट और राजतिलक सेलिब्रेशन कमेटी सदस्य भी उपस्थित रहे। मौके पर सभी संगठनों के सदस्यों की सहमति से शिव मंदिर का विस्तार किया जाएगा। किसी संगठन ने विरोध नहीं करने का आश्वासन किया। इस पर लिखित कार्रवाई की गई। दोबारा शिव मंदिर के विस्तार के लिए कार्य शुरू हो गया। वहीं कई संगठनों ने मंदिर विस्तार की प्रक्रिया का स्वागत किया। एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया शिवमंदिर के विस्तार के कार्य पर विवाद सुलझ गया है। विरोध करने वाले संगठनों के सदस्यों के सहमति देने के बाद कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें