फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में जनाधार वापस पाना चाहेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख क्षेत्र में खोए हुए जनाधार को हासिल करने की कोशिशों में प्रदेश कांग्रेस जुट गई है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगने के बाद शनिवार को लेह में पहली दफा पार्टी का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन


लेह स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित सम्मेलन में राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज ने शिरकत की। लद्दाख के विकास में केंद्र में पूर्व यूपीए सरकार के योगदान को कैडर को याद किराया।

दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कैडर से आग्रह किया कि वह आपस मतभेद भूलकर संगठन हित में काम करें। विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है।

कांग्रेस नेताओं ने गिनाई अपनी उपलब्ध‌ियां

इन नेताओं ने लद्दाख की जनता को पंडित जवाहर लाल नेहरू , इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व सोनिया और राहुल गांधी के लद्दाख के लिए दिए गए योगदान को याद कराया।

आजाद और प्रो. सोज ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में पूर्व यूपीए सरकार ने की जेड मोड और जोजिला टनल के लिए फंड मुहैया कराया था।कांग्रेस खर्दगुंला टनल निर्माण के लिए बचनवद्ध है, इससे लेह और नोबरा घाटी के बीच सड़क संपर्क बहाल रहेगा।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वह लद्दाख में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जमाने से आ रहे हैं। कांग्रेस के एजेंडे में हमेशा लद्दाख का विकास प्राथमिकता पर रहा।
विज्ञापन

लेह -दिल्ली के बीच विमान सेवा शुरू करने का वादा क‌िया

पहली दफा केंद्र में मंत्री बनने के बाद उन्होंने लेह - दिल्ली और लेह - जम्मू के बीच विमान सेवा शुरू करने को प्राथमिकता दी थी। आजाद ने कहा कि कांग्रेस लद्दाख की हर समस्या और अवाम की मांग से परिचित है।

लिहाजा पार्टी कैडर आने वाले विधानसभा चुनाव में लद्दाख की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर काम करें, हर समस्या का समाधान कांग्रेस करेगी। कांग्रेस ही देश व प्रदेश को चला सकती है।

इस मौके पर चालीस के करीब स्थानीय नेताओं ब्लाक अध्यक्षों, पंच और सरपंचों ने अपने विचार रखे। इन लोगों ने आजाद और प्रो सोज को विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव के नजीते लोकसभा चुनाव के विपरीत होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें