राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस स्थिर सरकार देखना चाहती है। रियासत में विधायकों के मामले में कांग्रेस चौथे नंबर पर है, ऐसे में ज्यादा विधायकों वाली पार्टियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
वे प्रदेश कांग्रेस की ओर से मनरेगा के 10 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
आजाद ने कहा पीडीपी भाजपा की रियासत में 10 महीने की सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दस महीने की सरकार में अब तक कुछ नहीं निकला।