जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने मंगलवार को जम्मू के नानक नगर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।
चुनाव से पूर्व किए गए वादों पर अमल नहीं किया गया। भाजपा ने चुनाव के दौरान जम्मू से भेदभाव खत्म करने, रिफ्यूजियों को मौलिक अधिकार देने, कस्टोडियन विभाग को खत्म करके कब्जाधारकों को अधिकार देने, वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को विधानसभा चुनाव और लोकल बाडी चुनाव में मत का प्रयोग करने, पीएजेके विस्थापितों की पांच सीटें आरक्षित करने आदि वादे किए थे।
कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में रिफ्यूजियों के लिए मजबूत पैकेज का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन भाजपा उनके साथ मजाक कर रही है।