फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर राज्य के दर्जे के लिए सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और महंगाई के खिलाफ शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राजभवन का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रेजिडेंसी रोड पर रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य का दर्जा बहाली, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी सहित दूसरी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, अघोषित बिजली-पानी कटौती को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस ने महंगाई और दूसरे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ 17 जुलाई तक देश व्यापी आंदोलन शुरू किया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि पिछले कुछ माह में जम्मू में पारा चढ़ने के साथ बिजली और पानी की अघोषित कटौती बढ़ी है। इससे आम आदमी परेशान है, व्यवसायों को भी नुकसान हो रहा है। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के साथ लोगों को एक चुनी हुई सरकार दी जाए। पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। सरकार शुल्क पर शुल्क लगाकर भारी भरकम राशि इकट्ठी कर रही है। लेकिन इसका सारा बोझ आम लोगों पर पड़ रहा है। जम्मू कश्मीर की ज्वलंत समस्याओं के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि सरकार को यह महसूस करना चाहिए कि करों के युक्तिकरण से ईंधन की कीमतों में कमी आएगी। सरकार ने आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए कुछ नहीं किया है। प्रदर्शन में कांता भान, डॉ. रमाकांत खजूरिया, चौधरी दारका, राजेंद्र, प्रीतम सिंह, रितु चौधरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें