फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का जनजागरण कार्यक्रम 14 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस की ओर से 14 नवंबर से जन जागरण अभियान को शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी, असफल भाजपा नीतियों को लेकर जनता को जागरूक करना है। यह कार्यक्रम एआईसीसी की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर की अध्यक्षता में चलाया जाएगा है।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू शहरी की बैठक में जनजागरण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष योगेश साहनी ने कहा कि जनजागरण कार्यक्रम को जम्मू के विभिन्न वार्डों और ब्लाकों में चलाया जाएगा। भाजपा की गलत नीतियों से जनता बुरी तरह से प्रभावित है। इस दौरान डॉ. रमाकांत दूबे, रितु चौधरी और उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, पार्टी के उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से विफल रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी उछाल से सभी आवश्यक वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें