फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर विषय पर नीति निर्धारण के लिए कांग्रेस ने मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी

Thu, 20 Apr 2017 11:48 AM IST
श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांग्रेस ने कश्मीर पर नीति तय तय करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। यह नौ सदस्यीय कमेटी कश्मीर के वर्तमान हालात की समीक्षा कर पार्टी की भूमिका के लिए नीति दस्तावेज तैयार करेगी।
विज्ञापन


पालिसी प्लानिंग कमेटी में डा. कर्ण सिंह, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, जम्मू कश्मीर प्रभारी अंबिका सोनी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के विधायक दल के नेता रिगजिन जोरा समेत तारिक हमीद कर्रा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा को शामिल किया गया है। 

कमेटी की अनुशंसा पर कांग्रेस आलाकमान कश्मीर पर दीर्घकालिक नीति तय करेगा। वर्तमान सियासत पर भी कमेटी नीति बनाएगी। कश्मीर में कांग्रेस फिलहाल नेशनल कांफ्रेंस के साथ है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार में सहयोगी दल के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल रही थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार चुनाव के पक्ष में नहीं

कांग्रेस को तय करनी है नीति - फोटो : डेमो फोटो
श्रीनगर और अनंतनाग के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने नेकां के साथ मिलकर मोर्चा बनाया है। इसके तहत श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर उपचुनाव में संयुक्त प्रत्याशी थे, जो विजयी रहे। अनंतनाग चुनाव में नेकां ने कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर को समर्थन दिया है।

श्रीनगर उपचुनाव में हिंसा के बाद अब चुनाव आयोग ने 25 मई को अनंतनाग में चुनाव की घोषणा की है। केंद्र और रियासत सरकार फिलहाल चुनाव के पक्ष में नहीं है। इस स्थिति में कांग्रेस को अपनी नीति तय करनी है। कांग्रेस प्रत्याशी मीर ने खुद को उपचुनाव से अलग करते हुए महबूबा सरकार को बर्खास्त कर राज्यपाल शासन की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें