फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में महिला के साथ मारपीट

विज्ञापन
भारख नाला पौनी में भुमि विवाद में घायल महिला। - फोटो : REASI
विज्ञापन
पौनी। तहसील के भारख क्षेत्र में बुधवार सुबह भूमि विवाद के चलते महिला को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला की पहचान बिमला देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी नाला भारख के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौनी में उपचार के लिए लाई गई बिमला देवी ने बताया कि उनकी अपनी पुश्तैनी जमीन के साथ एक समुदाय विशेष की जमीन का हिस्सा लगता है। आए दिन उनकी तरफ से कोई न कोई विवाद बनाया जाता है। बुधवार सुबह वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान उक्त परिवार के कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर, हाथ व शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आईं। बाद में उसके परिजन उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाए। वहीं, महिला की तरफ से दिए बयान को पुलिस ने दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें