फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के खाई में गिरने से कंडक्टर की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के जम्मू से श्रीनगर की जा रह सीमेंट से भरा ट्रक रामबन के मंकी मोड़ इलाके में खाई में गिरने से ट्रक सह चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जम्मू से श्रीनगर जा रहा सीमेंट से भरा ट्रक नंबर जेके14ई-6413 रामबन के मंकी मोड़ इलाके में चालक से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में सह चालक रत्न सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी भागा, रियासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक शैलेंद्र सिंह पुत्र काका राम निवासी सिवेना, सत्यालता (उधमपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेना, पुलिस और क्यूआरटी के बचाव दलों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद मृतक और घायल को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें