फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायक राजिंदर कुमार की शहादत को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के राजपुरा तहसील के सीमावर्ती गांव भगता चक में अपनी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बुधवार को शहीद नायक राजेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि दी। जिन्होंने माछिल में कर्तव्य के दौरान प्राणों की आहुति दी थी।
विज्ञापन

शहीद के पिता तारा चंद और गांव के प्रमुख लोगों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर मंजीत सिंह ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्र के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि गत चार साल पूर्व राजिंदर ने माछिल में देश के लिए लड़ते हुए प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने गुमराह युवाओं को मुख्यधारा में शामिल होने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की सलाह देते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए उदाहरण है। सेना और देश के लोगों के लिए आहुति देने वाले राजिंदर कुमार जैसे सैनिकों की वजह से देश सुरक्षित है।
इस मौके पर रमन शर्मा, मंगत राम मौजूद रहे। उधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शहीद को श्रद्धांजली दी। इस अबसर पर डीडीसी आशा देवी, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण, राजेश जसरोटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें