सांबा। पुलिस ने सांबा और घगवाल थाना क्षेत्र में पशु तस्करी की दो प्रयास को नाकाम बना कर 13 मवेशियों को मुक्त कराया। एसएसपी के अनुसार एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए घगवाल पुलिस ने जतवाल क्षेत्र में नाका लाया। वाहन चेकिंग करते हुए एक ट्रक को रुकने के लिए इशारा किया। जो कठुआ की ओर से आ रहा था।
पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की गति तेज कर दी और नाका प्वाइंट पार कर गया। पुलिस के पीछा करने पर चालक ने नाका प्वाइंट से कुछ मीटर दूर वाहन को छोड़ दिया और फरार हो गया। जांच के दौरान वाहन के अंदर 10 मवेशी लदे पाए गए। उन्हें आलू की बोरियों के नीचे छुपाया गया था। एक अन्य घटना में पुलिस चौकी रख अंब टाली की पुलिस ने पांगदौर गांव में तीन पशुओं को बचाया, जिन्हें एक महिंद्रा स्कॉर्पियो में ले जाया जा रहा था। जो बॉर्डर मार्ग सांबा की ओर से आ रही थी। इस संबंध में पुलिस ने मामले दायर कर वाहन सीज कर लिए हैं।