शहीद जवान को क्ष्रंद्घाजलि देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ड़ीसी एसएसपी व अन्य।
- फोटो : REASI
रियासी। वर्ष 2018 में कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए ग्रा मोड़ के जवान कमल किशोर को श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को भीमगढ़ फोर्ट के पास बने शहीद कमल किशोर के स्मारक के पास पुलिस ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस दौरान शहीद की फोटो पर फूल मालाएं चढ़ाई गईं। इस दौरान एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कमल किशोर की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज 17 अक्तूबर को मुठभेड़ के दौरान वीरता का परिचय देते हुए कमल ने शहादत पाई। इस दौरान भीमगढ़ फोर्ट से ग्रा मोड़ जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग का नाम कमल किशोर मार्ग रखने को कहा गया। इस दौरान एक कार्यक्रम के लिए माहौर जा रहे केंद्रीय रसायन व उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खुबा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपायुक्त चरणदीप सिंह, एसएसपी शैलेंदर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता योगराज मेंगी, आदि मौजूद रहे। संवाद