फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश पंडिता की हत्या पर अखनूर में शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। आतंकियों द्वारा त्राल के नपा अध्यक्ष राकेश पंडिता की हत्या करने पर क्षेत्र में शोक है। क्षेत्र के लोगों ने आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने त्राल नपा अध्यक्ष की हत्या की निंदा करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होेंने कहा कि राज्य में कुछ देशद्रोही ताकतें अशांति फैलाने की फिराक में हैं। सोची समझी साजिश से राकेश पंडिता की हत्या कर दी। अनुच्छेद 370 तोड़ने के बाद कुछ लोग राज्य में अशांति फैला कर देश को कमजोर करना चाहते हैं। सुरक्षा बलों कभी ऐसे कार्य को सफल नहीं होने देंगे। सरपंच शमशेर सिंह ने कहा कि राकेश पंडिता की हत्या होने पर देश ने एक निडर और देशभक्त नेता खो दिया। कश्मीर घाटी में आतंकवाद को काफी हद तक खत्म कर दिया है, मगर आतंकी ऐसे हमले करके राज्य के लोगों में दहशत फैलाना चाहते हैं। आतंकियों को कड़ी सजा दी जाए। पार्षद करण सिंह ने नपा अध्यक्ष राकेश पंडिता की हत्या की निंदा करते हुए कहा आतंकियों ने साजिश के तहत हत्या की है। सरकार को चाहिए कि दोषी लोगों को तुरंत ही गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें