विजयपुर। भाजपा नेता एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने शनिवार को कमला गांव की ओर जाने वाले एप्रोच रोड और पुल का काम शुरू कराया। गांव के लोगों की मांग को पूरा करते हुए सांसद ने कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से यह एकमात्र सड़क छूटी हुई है। आज इसके बनने का काम भी शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि मैं विश्वास से कह सकता हूं कि हमने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सड़क का निर्माण शुरू किया है। जो किसी अन्य सरकार ने नहीं किया है। इस मौके पर डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा, सदस्य शिल्पा दुबे, सरपंच सुभाष चंदर पंचायत दबुज शहजादा, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह, अमित दुबे, नरिंदर प्रताप सिंह, अध्यक्ष एमसी विजयपुर गणेश शर्मा, अजय शर्मा, धीरज शर्मा और ग्रामीण मौजूद थे।