फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मुआवजे का तीन माह से कर रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र में तीन माह पहले ओलावृष्टि से बर्बाद हुई धान की फसल कुछ किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। ऐसे में दूसरी फसल लगाने में किसानों के लिए आर्थिक स्थिति आड़े आ रही है। क्योंकि एक तरफ किसानों को फसल से कोई आय नहीं हुई जिससे वे दूसरी फसल के लिए बीज, खाद या अन्य व्यवस्था कर पाते।
विज्ञापन

किसान नेता विजय चौधरी बिल्ला, पंच यशपाल मलहोत्रा, लंबरदार जारा सिंह, गुरदयाल सिंह, भगवान चौधरी, पंच कर्नल सिंह, टिंकू चौधरी, जगदीश भट्टी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में कुछ किसानों ने केसीसी कर्ज भी लिए हैं। बैंकों ने इंश्योरेंस पॉलिसी उसी समय काट ली। आज जब हमारी फसल खराब हुई है तो हमें तीन माह से अभी तक इंश्योरेंस पॉलिसी का भी फायदा नहीं मिला है। अगर बैंकों में जाते हैं तो आगे से जवाब आता है कि हम ऊपर बात कर रहे हैं। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि जिन किसानों ने इंश्योरेंस नहीं कराया उन्हें भी सरकार ने अभी तक मुआवजा नहीं दिया है। किसानों ने कहा कि अगर हमें जल्द से जल्द मुआवजा नहीं दिया गया तो हम प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें