मीरां साहिब। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सचिव हकुमत सिंह ने कहा कि भाजपा समर्थक भी परिसीमन आयोग की रिपोर्ट का विरोध कर रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं को अवगत कराकर इसका समाधान कराया जाएगा। वह सोमवार को यहां प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में प्रदर्शनकारियों की वास्तविक मांग को ध्यान में रखते हुए कहा कि कई संगठनों व बुद्धिजीवियों की बात धैर्यपूर्वक सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस मामले को भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ तत्काल पुनर्विचार के लिए उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को होने वाले नुकसान की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और पार्टी हाई कमान सहित सांसदों को रिपोर्ट में बदलवाकर भौगोलिक स्थिति को देख परिसीमन किया जाए। ताकि सभी वर्ग के लोगों को राज्य में प्रतिनिधि मिल सके। संवाद