रिंग रोड संघर्ष समिति के लोग हरबंस लाल के लिए मुआवजे की मांग करते हुए।
बिश्नाह। रिंग संघर्ष समिति की तरफ से शुक्रवार को एससी दुबे, सुरजीत सिंह चाढ़क, कुलभूषण खजूरिया, चेलाराम बोधराज और अन्य सदस्यों रिंग रोड में अपना मकान आने के बाद जान गवां चुके हरबंस लाल के परिवार से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये के साथ-साथ परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग रखी। कहा की पीड़ित परिवार की तरफ से दो लोग अपना आशियाना उजड़ने के डर से जान गवां चुके हैं।
समिति सदस्यों ने कहा कि लोगों पर इस तरह का दबाव बनाकर उनके मकानों को तोड़ा जा रहा है।कुछ लोगों से जमीनें छीनी जा रही हैं। इस तरह के मामले और भी बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक लोगों को इस रिंग रोड में आने वाली जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया। जिन लोगों को दिया भी वह मामूली राशि दी गई है। किसानों से लाखों रुपये की जमीन लेकर उन्हें मामूली रकम दी जा रही है।
रिंग रोड संघर्ष समिति राज्य प्रशासन से मांग करती है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए ताकि वह आगे से गुजर बसर कर सकें।