फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना के आठ मामले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना के आठ मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को कोरोना के छह मामले पॉजिटिव पाए गए थे। शनिवार को कोरोना के दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से तीन पुरमंडल ब्लॉक के पॉजिटिव केस हैं।
विज्ञापन

इनमें से एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर की नर्स पॉजिटिव पाई गई है। पुरमंडल से दो और दुकानदार जो कि रैंडम सैंपलिंग के दौरान पॉजिटिव पाए गए। उसके अलावा बाड़ी ब्राह्मणा के शाह तालाब में दो दुकानदार पॉजिटिव पाए गए हैं। उसके अलावा बाड़ी ब्राह्मणा में तीन और कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले बिना ट्रेवल हिस्ट्री के बताए जा रहे हैं। जो एक गंभीर समस्या उभर कर सामने आ रही है। पुरमंडल में आए तीन केस स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि वहां पर आए दुकानदार के संपर्क में थे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे बाजार में कांटेक्ट रेसिंग शुरू कर दी है। उनके भी रैंडम सैंपलिंग लेना शुरू कर दिया। उसके अलावा बाड़ी ब्राह्मणा के शाह तालाब में दो दुकानदार भी रैंडम सैंपलिंग के दौरान ही पॉजिटिव पाए गए हैं। बिना ट्रेवल हिस्ट्री के आ रहे कोरोना पॉजिटिव केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग और भी सतर्क हो गया है। आसपास के इलाकों में भी कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा भी कोरोना वायरस को लेकर पूरी मुस्तैदी के साथ काम किया जा रहा है। इलाके में तारबंदी करने का काम भी जारी कर दिया गया है। लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने का जिम्मा भी संभाला हुआ है।
------------
वार्ड छह का एक युवक आया पॉजिटिव
आरएस पुरा। वार्ड-6 के एक युवक का टेेस्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड अस्पताल जम्मू में उपचार के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करता है। एसडीएम रामलाल शर्मा ने बताया कि वार्ड-6 को कंटीले तार लगाकर सील कर दिया गया है। युवक की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाए जाने के लिए जानकारी प्राप्त की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-------------
मास्क न पहनने वालों पर किया जुर्माना
अखनूर। कस्बे में मास्क न पहने पर राजस्व और पुलिस की टीम ने कई लोगों पर जुर्माना किया। कई को चेतावनी भी दी। शुक्रवार को राजस्व विभाग और पुलिस की अगुवाई एसडीएम गोपाल सिंह ने की। टीम ने कस्बे के बस अड्डा, मेन बाजार, फौव्वारा चौक सहित अन्य बाजारों का दौरा किया। कई दुकानदार और राहगीरों पर जुर्माना किया। कई को मास्क पहनने के प्रति जागरूक किया। इसमें 5800 रुपये का जुर्माना किया। एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी है। लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक होना होगा तभी वायरस की रोकथाम हो सकती है। टीम में थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अशोक शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
--------------
फैक्टरी कर्मचारी कोेरोना पॉजिटिव
घर और मोहल्ले को किया गया सील
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। बाड़ी ब्राह्मणा स्थित एक फैक्टरी में के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पुलिस ने उक्त गांव मोहल्ले व घर को सील कर दिया है। जबकि स्वाथ्य विभाग की टीम परिवार सहित संपर्क में आने वाले संदिग्धों की सूची बनाने में जुटी है। राधा स्वामी आश्रम में क्वारंटीन किया गया क्षेत्र के गांव कूल खुर्द निवासी का बीस जुलाई को सैंपल लिया गया। 23 जुलाई देर शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर व मोहल्ले को सील कर दिया।
---------------
बिना मास्क के मिले लोगों का किया जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। प्रशासन ने शुक्रवार को हरकत में आते हुए बाजार में बिना मास्क के राहगीरों व दुकानदारों का चालान कर जुर्माना किया। एसडीएम रामलाल शर्मा के नेतृत्व में बनाई की दो टीमों ने बाजार के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर बिना मास्क के दुकानदारों सहित राहगीरों और दुकानों पर बैठे ग्राहकों द्वारा दूरी न रखने पर चालान किया।
एसडीएम ने कहा कि सरकार के निर्देशों की अवमानना करने पर शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया ताकि कोरोना महामारी की बढ़ोतरी होने पर इस पर नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह सरकार का सहयोग करें, लेकिन सरकार का सहयोग करने के बजाय लोग जारी किए गए निर्देशों की अवमानना कर रहे हैं, जिससे कोरोना महामारी में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आरएस पुरा तहसीलदार गनदीप कुमार की देखरेख में कस्बे के बाजार व अन्य स्थानों पर दो पहिया वाहन चालकों सहित ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई जो लोग बिना मास्क मिले। इस दौरान बाजार में आई महिलाएं खरीददारी करते हुए बिना मास्क होने पर उनका भी चालान किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी जयपाल शर्मा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
----------------
पुरमंडल में चाढ़क हवेली का प्रवेशद्वार व चारदीवारी तोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के पुरमंडल में बनाई जा रही सड़क के लिए चिह्नित क्षेत्र में आने वाले भवन के बारे में प्रशासन ने कहा है कि लोग स्वयं ही हटा लें। अन्यथा विभाग की तरफ से मशीनों से उसे गिराया जाएगा। तो अधिक हानि हो सकती है। इस सड़क में कभी महाराजा प्रताप सिंह द्वारा बनवाई गई महारानी चाढ़कां हवेली का कुछ भाग भी आ रहा था, जिसको वर्तमान बिरादरी संस्था ने मजदूर लगाकर तुड़वा दिया है।
चाढ़क वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष राकेश चाढ़क राका ने कहा कि विभाग की तरफ से लगाए निशान तक हमने बीच में आ रही चारदीवारी, शौचालय, प्रवेश द्वार हटा लिए हैं। उल्लेखनीय है कि चाढ़क बिरादरी के अधीन इस हवेली रूपी भवन का रखरखाव संचालन चाढ़क बिरादरी ही करती है। वर्तमान समिति ने बताया कि भविष्य में इसमें श्रद्धालुओं के ठहरने, प्रसाद संबंधी योजनाएं अमल में लाई जाएंगी। हवेली परिसर में हवेली का इतिहास तो सड़क बनने के बाद पूरे पुरमंडल व देशप्रसिद्ध शिव मंदिर, देवक का इतिहास लिखा बोर्ड लगाया जाएगा व महाराजा प्रताप सिंह व महारानी चाढ़कां की तस्वीर हवेली के अंदर लगाई जाएगी। गौरतलब है कि अन्य बिरादरी या विभाग अगर ऐसे कदम उठाए तो पुरमंडल का सौंदर्य फिर चमक उठेगा। चाढ़क बिरादरी प्रधान ने कहा बिरादरी का कोई आमदनी जरिया नहीं। इसलिए सरकार से भी सहयोग की मांग करेंगे व सदस्य अपने खर्च से हवेली को पर्यटकों के लिए सुंदर भवन बनाएंगे।
-----------------------
परगवाल में बिना मास्क घूम रहे राहगीरों के काटे चालान
परगवाल। कोरोना महामारी के बीच प्रशासन लगातार लोगों को बिना मास्क बाहर नहीं निकलने, हाथ साबुन से धोने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कह रहा है। उसके बावजूद लोग इस महामारी को अनदेखा कर सरकार निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं। इसको देखते हुए परगवाल प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को तहसीलदार परगवाल इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार का दौरा कर बिना मास्क के घूमने वालों के चालान काटे और लोगों को बिना वजह बाहर नहीं निकलने के लिए कहा। इसके बाद टीम गांव नरसिहंपुरा पहुंची वहां पर बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालों के भी चालान काटे। तहसीलदार का कहना था कि वह क्षेत्र के सभी गांवों में पहुंचकर लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर नायब तहसीलदार देवराज नायब तहसीलदार सुषमा वर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
-------------
विजयपुर में लॉकडाउन 27 तक बढ़ाया गया
विजयपुर। उपायुक्त रोहित खजूरिया की तरफ से शुक्रवार को एक बार फिर लिखित आदेश निकाला गया है। इस आदेश में 27 जुलाई सुबह पांच बजे तक विजयपुर तहसील में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। यह लॉकडाउन पहले 24 जुलाई तक था। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तहसील के लोगों की मांग है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। उसको देखते हुए लॉकडाउन को बढ़ाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष दीपक कुमार, कांग्रेस नेता राजन शर्मा, पंचों सरपंचों आदि ने बताया कि जो विजयपुर तहसील मे लॉकडाउन बढ़ाया गया है उसका स्वागत करते हैं। तहसील के गणमान्य लोगों ने उपायुक्त का शुक्रिया अदा किया जो विजयपुर तहसील को डाउनलोड किया गया। संवाद
--------------
अखनूर में दुकानें बंद कराई
अखनूर। जम्मू में दो दिन के लॉकडाउन के बीच शाम छह बजे कस्बे सहित आसपास क्षेत्र के गांवों में दुकानें और व्यापारी संस्था बंद हो गई। शाम को पुलिस की टीम ने कस्बे के बाजारों में दौरा करके लाउडस्पीकर से सूचित किया। इसमें पुलिस टीम ने लोगों को प्रशासन की तरफ से जारी हिदायतें का पालन करने के लिए अवगत कराया। लॉकडाउन का पालन करने के बारे में जानकारी दी। संवाद
----------------
उत्तरवहनी व पुरमंडल में आने जाने पर लगाई पाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से धार्मिक स्थल पुरमंडल और उत्तरवहनी क्षेत्रों में गैर-निवासियों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष की तरफ से जारी किए गए विभिन्न एसओपी के अनुसार आपदा प्रबंधन विभाग, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण, जम्मू-कश्मीर सरकार की सभी धार्मिक स्थानों में सभी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन के अनुसार यह देखा गया है कि कुछ लोग उत्तरवहनी और उनके रिश्तेदारों के कुछ अंतिम अनुष्ठानों और राख के विसर्जन के लिए पुरमंडल जा रहे हैं। जो एसओपी का उल्लंघन है। जिला प्रशासन के अनुसार यह कुछ दिनों में देखा गया है कि पुरमंडल में कुछ मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें