फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किए दो-दो हाथ

विज्ञापन
रियासी में हुई कराटे प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी शिक्षकों व परिजनों के साथ मेडल दिखाते हुए - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। जिला युवा सेवाएं व खेल विभाग ने मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय अंतर जोन कराटे प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

35 किलो वर्ग में प्रजेंटेशन कॉन्वेंट हाई स्कूल के छात्र शिवालय शर्मा व इसी स्कूल की छात्रा मृदुल बोगिया ने 30 किलो वर्ग में जीत हासिल की। वहीं, 60 किलो वर्ग में लॉरेंस पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य वीर सिंह विजेता रहे। लड़कियों के 40 किलो वर्ग में प्रजेंटेशन कॉन्वेंट हाई स्कूल की छात्रा परिशा बोगिया जीती।
इसके अलावा कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा निहारिका ठाकुर ने 45 किलो वर्ग और इसी स्कूल के छात्र अक्षय शर्मा ने 81 किलो वर्ग में जीत हासिल की। हायर सेकेंडरी स्कूल भारख की छात्रा उमिका शर्मा ने 59 किलो वर्ग में विजय पाई, वहीं इसी स्कूल के सौरव सिंह भी जीते। प्रतियोगिता का आयोजन विभाग के निदेशक गजनफर अली के निर्देश पर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र की देखरेख में किया गया। मैचों के दौरान इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसन के नोडल ऑफिसर डॉ. रविंदर पंडिता मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें