फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर की जद में 51 भवन, मालिकों को मिलेगा 30 करोड़ मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भगवती नगर से कनाल हेड तक प्रस्तावित 1.4 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की जद में आने वाले 51 भवन और ढांचे हटाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग ढांचागत विकास प्राधिकरण लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने तीस करोड़ रुपये बतौर मुआवजा राशि निर्धारित की है, जिसे प्रशासन के सहयोग से वितरित किया जाएगा। यह जानकारी एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक परियोजना सूरज पाल सिंह सांगवान ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जम्मू-अखनूर हाईवे चौड़ीकरण कार्य के तहत कनाल हेड से गणेश विहार तक करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 15 जुलाई तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद भगवती नगर से कनाल हेड तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है। इसके लिए तकनीकी विश्लेषण का काम जारी है। 51 ढांचे व भवन फ्लाईओवर की जद में आएंगे। इनमें पुलिस, नगर निगम, जलशक्ति-बिजली विभाग के भवन व लोगों के निजी आवास शामिल हैं। एनएचआईडीसीएल ने तीस करोड़ की मुआवजा राशि निर्धारित की है। भगवती नगर से कनाल हेड तक फ्लाईओवर बनने से जम्मू शहर के इस अति व्यस्त क्षेत्र में यातायात की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।
गौरतलब रहे कि प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत 5100 करोड़ की राशि से निर्माणाधीन जम्मू-अखनूर-पुंछ हाईवे चौड़ीकरण के कार्य के तहत फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य जारी है। जम्मू से अखनूर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य एनएचआईडीसीएल करवा रही है। वहीं, अखनूर से पुंछ तक कार्य सीमा सड़क संगठन करवाएगा।
विज्ञापन

समय और ईंधन की होगी बचत
सतवारी से आने वाला कोई भी वाहन जिसे अखनूर या राजोरी-पुंछ की तरफ जाना है वह भगवती नगर फ्लाईओवर से होते हुए सीधे कनाल हेड पहुंचेगा। यहां से दूसरे फ्लाईओवर से होते हुए गणेश विहार-मुट्ठी तक पहुंच जाएगा। इससे समय और ईंधन की बचत होगी। जाम की समस्या भी हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें