स्कूली इमारतों में आगजनी मामले पर हाईकोर्ट की सख्ती से प्रशासन हरकत में आ गया है। कोर्ट के निर्देश मिलने के ठीक एक दिन बाद मंगलवार को ही सुरक्षा की विस्तृत कार्ययोजना का खाका तैयार कर लिया गया।
श्रीनगर में मंडलायुक्त बसीर अहमद खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी, शिक्षा और सिविल प्रशासन के आला अफसराें को हिदायतें जारी की गईं।
मुख्य शिक्षा अधिकारियों और जोनल शिक्षा अधिकारियों से कहा गया कि वे शिक्षकों, नंबरदारों, चौकीदारों सहित अन्य मुलाजिमों की कमेटियां गठित करें। बैठक में कमेटी गठन की प्रक्रिया में मस्जिदों के इमाम और सिविल सोसायटी सदस्यों से मदद लेने पर भी जोर दिया गया।