फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान, 5 सैनिक ढेर, 14 पोस्ट तबाह

Wed, 02 Nov 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय सीमा और एलओसी पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। मंगलवार को पाकिस्तान की गोलाबारी में 8 भारतीय नागरिकों की जान चली गई तो वहीं करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए।
विज्ञापन


बीएसएफ और भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई में उसके तीन से पांच सैनिकों को ढेर कर 14 पोस्टों को तबाह कर दिया, हालांकि पाक सैनिकों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

वहीं भारत के रामगढ़ सेक्टर में पाक गोलाबारी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है, जबकि राजोरी के मंजाकोट में सास-बहु मारी गई हैं।

सीमा और एलओसी पर बीएसएफ और सेना द्वारा लगातार पाक की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना के डर से एलओसी के उस पार पाकिस्तान की सेना का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। उसने टैंक और बड़ी क्षमता वाले हथियारों की सीमा पार तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

'इतने बदतर हालात 1965 और 1971 की जंग में भी नहीं'

Indian Army - फोटो : PTI
बुजुर्गों का कहना है कि सीमा से सटे गांवों में इतने बदतर हालात 1965 और 1971 की जंग में भी नहीं देखे। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। सीमांत गांव लगभग खाली हो गए हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह पाकिस्तान ने सांबा, जम्मू, पुंछ और राजोरी जिलों के सीमावर्ती इलाकों पर 120 एमएम और 82 एमएम के मोर्टार दागे। जिला उपायुक्त सांबा शीतल नंदा के अनुसार रामगढ़ सेक्टर में गोलाबारी की चपेट में आने से पांच लोग मारे गए। एक अन्य व्यक्ति की मौत धमाके के सदमे से हुई।

रामगढ़ सेक्टर में मारे गए लोगों में माड़ा राम उनकी बेटी अंजू देवी, ऋषभ (7) और अभि (5) एक ही परिवार के हैं। इनके अलावा स्वर्ण सिंह और रविंद्र कौर की भी गोलाबारी में मौत हो गई। दस लोग जख्मी हैं।
विज्ञापन

बिना उकसावे के फायरिंग कर रहा पाक

एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
एलओसी पर राजोरी के मंजाकोट इलाके के पंजग्रांई गांव में पाकिस्तानी गोलाबारी में सास-बहु की मौत हो गई। स्थानीय निवासी सरफराज खान के घर के नजदीक मोर्टार गिरा जिससे निकले छर्रों से घायल उसकी पत्नी सुल्ताना बेगम और बहु मकबूला बेगम की मौत हो गई।

जिला उपायुक्त राजोरी शब्बीर अहमद भट ने बताया कि नौशेरा में सेना के तीन पोर्टर गोलाबारी से जख्मी हुए हैं। पुंछ के मेंढर कसबे में पहली बार गोले गिरने से दो लोग जख्मी हो गए। 

डीआईजी बीएसएफ धर्मेंद्र पारिख ने बताया कि पाकिस्तान ने सुबह पहले छोटे हथियारों से फायरिंग की।  रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में पांच स्थानों पर मोर्टार दागे। पाकिस्तान की इस हरकत का करारा जवाब दिया गया है।

अरनिया सेक्टर के पिंडी गांव पर गोले बरसाए गए। इसमें बोधराज, निकी, धरना देवी और चंचला देवी सहित पांच लोग जख्मी हो गए। आरएस पुरा में दो लोग घायल हुए हैं।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के एलओसी पर नौशेरा सेक्टर में मंगलवार तड़के साढ़े पांच बजे गोलाबारी शुरू कर दी। इसका सेना ने करारा जवाब दिया। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान एलओसी और आईबी पर 60 से ज्यादा बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें