अपनी मांग के समर्थन में जम्मू-कश्मीर रिकॉन्सिलेशन फ्रंट के अध्यक्ष संदीप मावा ने शुरू की भूख हड़ताल। मावा की चेतावनी-पीएम ने पल्ली में 24 मई को उनकी मांगें नहीं मानीं तो रैली स्थल पर कर लेंगे आत्मदाह।
जम्मू-कश्मीर रिकॉन्सिलेशन फ्रंट के अध्यक्ष संदीप मावा अपनी मांगों को लेकर बुधवार से प्रेस एनक्लेव में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 24 अप्रैल को पल्ली में प्रधानमंत्री ने मांगों को लेकर कोई घोषणा नहीं की तो वह रैली स्थल पर ही आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
मावा ने कहा, हमारे कुछ मुद्दे थे जिनमें से कुछ पर सरकार ने गौर किया है जबकि कुछ अभी बाकी हैं। इनको लेकर ही वह भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि बिट्टा कराटे और सिस्टम में घुस आए पाकिस्तानी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है।
हमारी दो और मांगें हैं -बेगुनाह हिन्दुओं, मुसलमानों और सिखों की जो हत्याएं हुईं, उसकी जांच को लेकर कमीशन का गठन हो और रमसा अध्यापकों को स्थायी किया जाए। मावा ने कहा कि उनकी भूख हड़ताल 24 अप्रैल तक जारी रहेगी।