फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में कामर्स कालेज अगले दौर में

Thu, 09 Oct 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एमए स्टेडियम में चल रही अंतर कालेज बास्केटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता में वीरवार को एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स ने कांटे की टक्कर में गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ को पछाड़कर अगले दौर में जगह बनाई। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। आखिर में कामर्स कालेज के खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


इस मुकाबले में हाफ समय में कामर्स कालेज के खिलाड़ियों ने 28 अंक जुटाकर बढ़त बनाए रखी। कठुआ के खिलाड़ी 21 अंक ही जुटा पाए थे। कामर्स कालेज के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए आखिर तक बढ़त को कायम रखा और 52-46 से जीत दर्ज की।

कठुआ की ओर से रिशव ने सर्वाधिक बीस गोल ठोके लेकिन अन्य किसी भी खिलाड़ी के कुछ खास नहीं कर पाने से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। कामर्स कालेज की ओर से जसकिरत सिंह ने 17, रिशव ने 15 और प्रियांश ने नौ अंक जोड़े। इस मुकाबले में राजेश बंद्राल और सुमित डोगरा ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें